सड़क हादसे में SI की मौत, खड़े ट्रक से टकराई सब इंस्पेक्टर की बाइक…

0
24

राजनांदगांव। रविवार देर रात एक सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी ख़त्म कर के घर जा रहा था, तभी उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। मृतक सब इंस्पेक्टर का नाम युवराज देशमुख बताया जा रहा है। वह भिलाई के स्मृति नगर चौकी में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक युवराज देशमुख सुपेला थाना अन्तर्गत स्मृति चौकी में तैनात थे। देर शाम ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर राजनांदगांव जा रहे थे। तभी अचानक सोमनी थाना क्षेत्र के पास खड़े ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा घुसी।

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसआई को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here