Ranveer Singh: रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को कह दिया ‘अजीब जानवर’, पूजा हेगड़े के साथ वीडियो में कर रहे थे ये काम

0
24

रणवीर सिंह फिल्मों की शूटिंग के दौरान सेट पर जमकर मस्ती करते हैं, ऐसी खबरें तमाम बार सुनने को मिल चुकी है. इतना ही नहीं सेट पर अपने को-स्टार्स और टीम के साथ एंजॉय करते हुए उनके तमाम वीडियो भी सामने आ चुके हैं. वहीं फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) की शूटिंग के दौरान का एक थ्रोबैक वीडियो रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है जिसे देखने के बाद आप की भी हंसी छूट जाएगी. वहीं इस वीडियो में रोहित शेट्टी के कमेंट ने इसे और मजेदार बना दिया है.

रणवीर सिंह का मजेदार वीडियो

दरअसल इस वीडियो में बहुत सारे केक और पेस्ट्री नजर आ रही है. रणवीर सिंह अपना हिस्सा खत्म कर चुके और उनकी नजर पूजा हेगड़े के भी केक पर है जैसे ही वो उसे खाने के लिए आगे आते हैं पूजा उनके सामने से केक हटा देती हैं और उसी बीच रोहित शेट्टी एक शानदार डायलॉग मारते हुए सुनाई देते हैं. रणवीर सिंह पर कमेंट कर करते हुए रोहित कहते हैं, ‘अजीब जानवर है ये कितना भी खाए बस भूखा ही रहता है.’

सर्कस में पूजा हेगड़े संग बनी रणवीर की जोड़ी

इस थ्रोबैक वीडियो को शेयर करने के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘शेयरिंग केयरिंग है, लेकिन @hegdepooja को केवल केक की परवाह है!’ पूजा ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे परवाह है कि आप खुद की बॉडी को बनाए रखें, पाम्स (रणवीर)! सुनिश्चित करें कि आप अपनी डाउइ पर टिके रहें. हालांकि बिस्कॉफ केक… सॉरी नॉट सॉरी.’

बता दें, रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ (Circus) में पूजा हेगड़े, रणवीर सिंह के अलावा जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक स्पेशल डांस नंबर भी है. 23 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here