शराब की होम डिलीवरी करते आंगनबाड़ी सहायिका गिरफ्तार

0
26

मोतिहारी । जिले के पताही थाना क्षेत्र की पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी कर रही एक आंगनबाड़ी सहायिका को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मामला थाना क्षेत्र के कोदरिया गांव की है,जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला शराब की होम डिलीवरी कर रही है।जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने टीम गठित कर क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए उक्त कारवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रो के अनुसार शराब पहुंचाने आई महिला ग्राहक का घर ढूंढ रही थी,इसीबीच पुलिस मौके पर पहुंच कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जिसकी पहचान आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत महिला के रूप मे की गई है।पुलिस ने उसके पास से बरामद पांच बोतल नेपाली शराब जब्त की है। थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला थाना क्षेत्र के ही कोदरिया गांव निवासी सारजन देवी है।मामले में पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here