चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन के साथ आरोपी मिथुन उर्फ किशोर मोंगराज गिरफ्ता

0
17

तेलीबांधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत मरीन ड्राईव के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मिथुन उर्फ किशोर मोंगराज निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मोटर सायकल के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था,

कि कड़ाई से पूछताछ करने पर मिथुन उर्फ किशोर मोंगराज द्वारा मोटर सायकल को चोरी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्र से 01 अन्य दोपहिया वाहन को भी चोरी करना बताया।

जिस पर आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. के तहत् कार्यवाही किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here