क्यों एक्ट्रेस के पैर चूमते नजर आए Ram Gopal Varma…यहां जानें पूरा मामला

0
22

राम गोपाल वर्मा इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में हैं. यूं तो राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में आते हैं. लेकिन इस बार मामला जरा अलग है.

रामू जल्द ही अपनी फिल्म डेंजर्स लेकर आ रहे हैं. अपनी इस विवादित फिल्म को लेकर वो अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. अब उनके साथ-साथ इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी सुर्खियों में हैं.

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन को लेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी लीडिंग लेडी आशु रेड्डी के साथ एक सिजलिंग इंटरव्यू शेयर किया है.

इस इंटरव्यू के वीडियो की खास बात ये है कि वो इसमें आशु रेड्डी के न सिर्फ पैरों की मसाज करते नजर आ रहे हैं बल्कि उन्हें चूमते और मुंब में डालते भी दिख रहे हैं.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये आशु रेड्डी हैं कौन? तो हम आपको बता देते हैं कि आशु रेड्डी क्यों और कैसे इतनी लाइम लाइट में आईं.

आशु रेड्डी ने साल 2018 में फिल्म ‘चल मोहन रंगा’ से फिल्मों में डेब्यू किया था.

2019 में, आशु बिग बॉस तेलुगु सीज़न 3 के प्रतियोगियों में से एक थी. इस रियलिटी शो को नागार्जुन ने होस्ट किया था. हालांकि शो में वो बहुत कम समय तक रही थी.

यहां बता दें कि RGV की डेंजरस, रोमांटिक क्राइम थ्रिलर है जो समलैंगिक लव स्टोरी पर आधारित है. इसमें कई एडल्ट सीन्स भी हैं इसी को लेकर इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफीकेट दिया गया है.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here