वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में दिनांक 08.12.2022 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सारागांव बरोड़ा मोड़ के पास एक्टिवा वाहन में सवार दो व्यक्ति अपने पास शराब रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खरोरा को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम अग्रवाल एवं नरेन्द्र यादव निवासी खरोरा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में शराब रखा होना पाया गया।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 190 पौवा देशी शराब तथा 09 शीशी बियर कीमती लगभग 27,000/- रूपये एवं घटना मे ंप्रयुक्त एक्टिवा वाहन कीमती 25,000/- रूपये जुमला कीमती 52,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 910/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तारआरोपी-
(01) शुभम अग्रवाल पिता दुर्गा शंकर अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी बस स्टैंड, मेन रोड के पास ग्राम सारागांव थाना खरोरा।
(02) नरेंद्र यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 25 साल निवासी कारियादामा चौक, ग्राम खरोरा थाना खरोरा।
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


