Pathan का पहला गाना इस दिन होगा रिलीज, शाहरुख-दीपिका की दिखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री

0
100
Pathan
प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद पठान (Pathan) दर्शकों के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन तमाशा फिल्म लागे की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
यश राज फिल्म का शानदार एक्शन तमाशा फिल्म पठान(Pathan) में आदित्य चोपड़ा की एम्बिशन स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें देश के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम शामिल हैं. एड्रेनालाइन पंपिंग, विजुअली एक्सट्रा ओडिनरी फिल्म शाहरुख खान को मारने के लाइसेंस के साथ बंदूकधारी जासूस के रूप में दिखाया गया है.
पठान फिल्म 25 जनवरी तीन भाषा होगी रिलीज
जैसा कि सिद्धार्थ ने पहले ही खुलासा किया था, ”पठान” फिल्म के प्रोड्यूसर इस एक्शन एंटरटेनर की कहानी को छुपा कर रखने की कोशिश कर रहे हैं और ट्रेलर रिलीज करने से पहले फिल्म के गाने रिलीज करने की स्ट्रेटेजी तैयार की और ”पठान” का पहला गाना 12 दिसंबर को रिलीज होगा
जिस गाने का नाम है ”बेशरम रंग” वहीं इस गाना में दीपिका पादुकोण अब तक के सबसे हॉट अवतार में दिखने वाली है, इसके साथ ही शाहरुख और दीपीका के बीच ऐसी केमिस्ट्री दिखाया गाएगा जिसे देख सांसे रुक जायेगी. वहीं ”पठान” फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीनों भाषा में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
सिद्धार्थ ने कही ये बात
सिद्धार्थ ने बताया है कि, “हां,ये सच है कि हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को रिलीज किया जा रहा है. इसे ”बेशरम रंग” बोलते है और यह हमारी जनरेशन के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को उनके अभी तक के सबसे हॉट अवतार में पेश करेंगे”.
फैंस करें बेसब्री से इंतजार
जिसके बाद उन्होंने आगे कहा, “हमारे लिए, ये पूरा सीजन पार्टी एंथम है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और मुझे यकिन है कि, आने वाले कई सालों तक यह पार्टी एंथम बना रहेगा.
इसलिए, मैं फैंस और ऑडियंस को बताना चाहता हूं कि, सोमवार की सुबह रिलीज होने वाले इस गाने का बेसब्री से इंतजार करें,अब इस गाने का इंतजार के लिए हर एक सेकंड अहम है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here