छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को बलिदान दिवस पर महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने दी आदरांजलि

0
17

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के राजभवन के समीप चौक में स्थित उनके स्मारक स्थल पर पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर  एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को बलिदान दिवस पर आदरांजलि अर्पित की.

छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को बलिदान दिवस पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में नगर के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्य जनों, महिलाओं, नवयुवकों ने संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here