रायपुर पुलिस का वारंटीयों के विरूद्ध जारी है विशेष अभियान

0
16

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में दिनांक 07.12.2022 सेे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व व समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 12.12.2022 को अलग – अलग थानों के 30 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 70 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 100 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

रायपुर पुलिस द्वारा अब तक 215 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थाई वारंट एवं 335 गिरफ्तार वारंटो कुल 550 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों को तामिल कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here