चोरी का मोबाईल बिक्री करते विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक गिरफ्तार

0
21

थाना गंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूना भठ्ठी के पास एक लड़का मोबाईल फोन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास 02 नग मोबाईल फोन रखा होना पाया गया।

मोबाईल फोन के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह कर रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों से 02 नग मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया गया।

जिस पर विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से चोरी की 02 नग मोबाईल फोन कीमती 11,000/- जप्त कर उसके विरूद्ध थाना गंज में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here