प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी अरमान खान गिरफ्तार

0
59

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली सिरप/टेबलेट की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं इस व्यवसाय में अवैध रूप से संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली सिरप/टेबलेट के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 12.12.2022 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत समवेत शिखर काॅम्पलेक्स रजबंधा मैदान के सामने दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास पैकेट में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध] अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मौदहापारा को सूचना की तस्दीकी कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन को चिन्हांकित कर वाहन में सवार व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अरमान खान निवासी मोवा रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पैकेट की तलाशी लेने पर पैकेट में निट्राजपैम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में अरमान खान से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 190 नग निट्राजपैम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 42,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन कीमती 40,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 82,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 320/22 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – अरमान खान पिता बसीर खान उम्र 20 साल निवासी मस्जिद के पास मोवा थाना पण्डरी रायपुर।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here