शकुन डहरिया ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
63

रायपुर/2022/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य समस्त विभाग एवं महिला कांग्रेस प्रभारी और राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने 18 दिसंबर को सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम् पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा घासीदास से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

शकुन डहरिया ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी आधुनिक युग के सशक्त क्रान्तिदर्शी गुरु थे। अपने उपदेशों के माध्यम से उन्होंने दुनिया को सत्य,अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया।

उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ‘मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। गुरु घासीदास का जीवन-दर्शन युगों-युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here