राज्यपाल सुश्री उइके ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की भेंट : राजधानी शिमला में हुआ आत्मीय स्वागत

0
32

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने गत दिवस हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिमला राजभवन में मुलाकात की। श्री आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश आगमन पर सुश्री उइके का आत्मीय स्वागत किया और देश एवं प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री आर्लेकर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुश्री उइके ने राजभवन हिमाचल प्रदेश का भ्रमण किया और देखा कि राजभवन में किस प्रकार का संधारण किया गया है एवं क्या-क्या नवाचार हो रहे हैं, ताकि उनका पालन राजभवन छत्तीसगढ़ में भी कराया जा सके। इसके पूर्व रेलवे स्टेशन पर रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा राज्यपाल सुश्री उइके का हार्दिक अभिनंदन किया गया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here