थाना प्रभारी विजय यादव ने ली कालोनीवासियों की बैठक, दी समझाईश

0
39

raipur थाना खम्हारडीह के टीआई विजय यादव ने थाना खम्हारडीह क्षेत्रान्तर्गत कचना बीएसयूपी कालोनी में रहवासियों का मीटिंग लेकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें आवश्यक समझाईस दी है।

 

थाना प्रभारी विजय यादव ने लोगो से चर्चा करते हुए उन्हें बदमाशों को संरक्षण नही देने एवं अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, पुलिस से जुड़कर लोगो की सहायता करने और गलत गतिविधियों की जानकारी देने की बात कही । विजय यादव ने बदमाशों को कड़े शब्दों में कहा कि नशा,शराबखोरी, गाली गलौच मारपीट ,छीना झपटी एवं लूटपाट में किसी की संलिप्तता पाई गई तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

विजय यादव ने कालोनीवासियों कहा कि अवैध शराब , जुआ , सट्टा या अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहें और अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखें, बाहरी तत्वों का जमावड़ा नही लगने दें, खुद शांति से रहे और दूसरों को भी शांति से रहने दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here