धार्मिक आयोजनों हेतु लगातार पश्चिम विधानसभा में वाद्य यंत्र किये जा रहे हैं भेंट – विकास उपाध्याय

0
26

रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र दिये जा रहे हैं।

इसी क्रम में ठक्कर बापा वार्ड क्र.17 अन्तर्गत पार्वती नगर, गुढ़ियारी में संचालित विप्र रामायण महिला स्व सहायता समूह को वाद्य यंत्र भेंट किया गया।

विप्र रामायण महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष वाद्य यंत्र की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को वाद्य यंत्र भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया।

जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा वाद्य यंत्र भेंट किया गया।

इस दौरान विप्र रामायण महिला स्व सहायता समूह की किरण शर्मा, उर्वशी पाण्डेय, सीमा शर्मा, सुनीता माझी, पार्वती ठाकुर, जानकी बिलथरे, आरती सिन्हा, सरस्वती साहू, दामनी जंघेल सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here