जानलेवा हमला करने वाला आरोपी विक्की महानंद उर्फ विक्की जगत गिरफ्तार

0
12

विवरण – प्रार्थी सुरेश जगत उर्फ छोटू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सोनबैली नुआपाड़ा ओडिशा में रहता है तथा वर्तमान में संतोषी नगर ओवरब्रिज के नीचे रहकर रोजी मजदूरी का काम करता है।

दिनांक 25.12.2022 को रात्रि करीबन 08.30 बजे प्रार्थी तथा उसके पिता संतोषी नगर ओवरब्रिज के नीचे बैठे थे, इसी दौरान उड़िया बस्ती शिव नगर निवासी विक्की जगत प्रार्थी के पास आकर उसके साथ अश्लील गाली गलौच करने लगा प्रार्थी द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे नुकिली वस्तु से प्रार्थी के चेहरे व आंख पास वार कर गंभीर चोट पहंुचा कर फरार हो गया। जिस पर आरोपी विक्की जगत के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 780/22 धारा 294, 506, 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके पिता तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी विक्की जगत को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाईल्स का नुकिला धारदार ठोस टुकड़ा जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी- विक्की महानंद उर्फ विक्की जगत पिता भवानी महानंद उम्र 21 साल निवासी संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here