महापौर  एजाज ढेबर एवं उत्तर विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा ने दंतेश्वरी चौक पंडरी में पार्षद निधि से नवनिर्मित रंगमंच का पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी सहित किया लोकार्पण

0
29

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह जुनेजा ने

नगर निगम जोन क्रमांक 4 के पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड नम्बर 35 के दंतेश्वरी चौक पंडरी में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी की स्वेच्छानुदान जनसम्पर्क निधि पार्षद निधि के मद से लगभग साढ़े पांच लाख रूपये की स्वीकृत लागत से जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नवनिर्मित रंगमंच का फीता काटकर लोकार्पण वार्ड पार्षद  पुरुषोत्तम बेहरा, जोन 4 जोन कमिश्नर  विनय मिश्रा, कार्यपालन अभियन्ता  लोकेश चंद्रवंशी सहित वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की उपस्थिति के मध्य शानदार सौगात दी. रंगमंच हेतु पार्षद निधि से राशि देकर जनहित में जनउपयोग हेतु

कार्य करवाने पर महापौर  एजाज ढेबर एवं रायपुर उत्तर विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा ने वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य  आकाश तिवारी की कार्यप्रणाली को सराहा. वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने वार्ड नम्बर 35 के क्षेत्र में रंगमंच का लोकार्पण जनहित में जनउपयोग हेतु करने महापौर  एजाज ढेबर एवं रायपुर उत्तर विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा को समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here