01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ आरोपी दिलखुश राव गिरफ्तार

0
16

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 28.12.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नं. 02 सोनडोंगरी पुलिया के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक  मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिलखुश साव निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी दिलखुश राव को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 01 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त* किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीरनगर में अपराध क्रमांक 236/22 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी – दिलखुश कुमार साव पिता नंदन साव उम्र 22 वर्ष साकिन आदर्श चौक ब्लाक नंबर 08 रूम 156 अटल आवास कबीर नगर।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here