राज्य की कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया, भाजपा नेताओं को नारायणपुर जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या- चंद्राकर

0
17

रायपुर। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने नारायणपुर की घटना के संदर्भ में भाजपा नेताओं को नारायणपुर जाने से रोके जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार तानाशाही दिखाते हुए लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

बेरुन थाना के सामने सांसद व बस्तर भाजपा प्रभारी संतोष पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्य के पूर्व वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप, सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को रोका गया।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि हमारे नेताओं को नारायणपुर जाने से रोका गया, इससे प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस सरकार धर्मांतरण करने वाले लोगों के कदमों में गिर गई है।

आदिवासियों का उत्पीड़न चरम सीमा को लांघ चुका है। छत्तीसगढ़ में अब आपातकाल जैसे हालात हैं। ईसाई मशीनरियों का संरक्षण करते हुए सरकार आदिवासियों को पीटने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उनकी संस्कृति को उनसे छीन रही है।

धर्मांतरण करने वालों का संरक्षण कर रही है। धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही भाजपा के नेताओं को अब नारायणपुर जाने से रोकने का मतलब है कि छत्तीसगढ़ में आपातकाल के हालात हैं।

विपक्ष को दबाया जा रहा है। कुचला जा रहा है। मीडिया की आवाज को भी दबाया जा रहा है। आदिवासियों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्हें पीटा जा रहा है।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

कहीं पर भी सरकार का मुकाबला करने से नहीं चूकेगी। जबरदस्ती धर्मांतरण नहीं होने देगी। आदिवासियों की रक्षा के लिए जो भी झेलना पड़े, भाजपा हर तरह से संघर्ष करेगी।

आदिवासियों की संस्कृति को बचाने के लिए सरकार के जितने जुल्म हों, भाजपा सहन करने तैयार है। भाजपा आदिवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उनके साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा आवाज उठाती रहेगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here