पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को 57 वीं पुण्यतिथि पर महापौर एजाज ढेबर,उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने दी आदरांजलि

0
6

रायपुर – भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी 57 वीं पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के जी. ई. मार्ग के शास्त्री चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष स्थल पर पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित की.

राष्ट्र के अनमोल रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी 57 वीं पुण्यतिथि पर प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी सहित राजधानी शहर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रखे गये संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here