महापौर  एजाज ढेबर ने स्वामी विवेकानंद को जयंती पर विषालकाय ध्यानमग्न मूर्ति स्थल पर जाकर दी आदरांजलि

0
68

रायपुर – राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के आध्यात्मिक प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर

राजधानी शहर के स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढातालाब के मध्य स्थित नीलाभ उद्यान परिसर में उनकी विषालकाय ध्यानमग्न मूर्ति के समक्ष पहुंचकर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में निगम जोन 4 के सहयोग से रखे गये संक्षिप्त व गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर उनका सादर नमन करते हुए समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें आदरांजलि अर्पित की ।

महापौर  एजाज ढेबर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की विषालकाय ध्यानमग्न मूर्ति स्थल पर पहुंचकर वास्तव में आत्मीय शांति की सहज एवं सरल तरीके से प्राप्ति होती है। स्वामी विवेकानंद का जीवन युगों – युगों तक सदैव सभी लोगो के लिये समान रूप से सकारात्मक प्रेरणाषक्ति बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here