BREAKING……तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर

0
71

रायपुर :  राजधानी से लगे अभनपुर से हादसे की खबर सामने आ रही है , यहाँ तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को ठोकर मारकर रौंद दिया, जिसमे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक और एक महिला को जोरदार ठोकर मार दी, और रौंदते हुए फरार हो गया, जिसमे कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है। मृतक व घायल दोनों ही अभनपुर के निवासी बताये जा रहे है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here