महिला को गंभीर चोट पहुंचाकर, पाॅच महीनो से फरार आरोपी को, पुलिस ने किया हावड़ा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

0
29

रायपुर पुलिस दिनांक 17.09.2022 के लगभग 08.00 बजे प्रार्थीया धैर्य शर्मा निवासी कृष्णा नगर डगनिया थाना डीडी नगर जिला रायपुर को उसके पुरूष मित्र संजीत शाह द्वारा साथ में नहीं रहने की बात को लेकर आपसी वाद-विवाद होने से, आरोपी द्वारा महिला को हसिया से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। प्रार्थियाॅ की रिपोर्ट पर थाना उरला में अप.क्र.449/22 धारा 294, 323, 324, 326 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना व आरोपी के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर जानकारी एकत्र की गई l प्रकरण का आरोपी घटना के बाद से फरार था जिसके संबंध में थाना उरला पुलिस द्वारा लगातार मुखबीर व अन्य तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति पश्चिम बंगाल में होना पाए जाने पर उरला पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा पश्चिम बंगाल रवाना होकर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी संजीत शाह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली l आरोपी संजीत शाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हसिया जप्त कर कार्यवाही किया गया l

*गिरफ्तार आरोपी – संजीत शाह पिता उद्धव शाह उम्र 33 साल साकिन ग्राम नवपटिया लिम्बू गांव थाना सातमैल जिला तीनसुकिया आसाम हाल पता बोरझोरा थाना बनकुरा पश्चिम बंगाल*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here