नक्सलियों ने भाजपा नेता को घर घुसकर मारी गोली

0
29

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर में घुसकर गोली मारी गई है. इस पूरी वारदात पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से बातचीत की. घायल को एयरलिफ्ट करने का आग्रह किया है.

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा से भी फ़ोन पर बात कर घटना की जानकारी ली है. वहीं गोली किसने मारी है इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि लाल आतंक ने शर्मनाक वारदात को अंजाम को दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक छोटेडोंगर थाने से 50 मीटर की दूरी पर घर पर गोली मारी गई है. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है. अभी इसकी अधिकारीक पुष्टि नहीं हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here