छत्तीसगढ़ की सड़कें खून से लाल, चाटुकार कांग्रेसी बिछा रहे पिंक कारपेट- रंजना साहू

0
35

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस अधिवेशन के नजारों और छत्तीसगढ़ के मौजूदा हालात की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने चाटुकारिता की एक और मिसाल पेश की है। नई सड़क बनाना तो दूर भाजपा शासन काल में बनी सड़कों का रखरखाव तक न कर पाने के कारण छत्तीसगढ़ में रोज बड़े बड़े एक्सीडेंट हो रहे हैं और सड़कें खून से लाल हो रही हैं। इधर कांग्रेसी अपने नेताओं के स्वागत में सड़कों को फूल से लाल कर रहे हैं। पिंक कारपेट बिछा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन के पहले दिन ही बलोदा बाजार भाटापारा जिले के खमरिया में भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई। तब से लेकर आज तक सिर्फ 3 दिनों में 25 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि भूपेश बघेल जी, अगर नेताओं की आवभगत से समय निकाल पाएं और जरा सी भी नैतिकता बची हो, अपने पद की जिम्मेदारी न निभा पाने की आत्मग्लानि अनुभव कर सकें तो छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगते हुए उनकी भी चिंता कर लीजिए।
और, कांग्रेसियों से कहना चाहती हूं कि अपने नेताओं के लिए फूल बिछाने के बाद भी धक्के ही खाना है तो जनता के लिए खाइये ना। क्योंकि वह सम्मान भी करेगी और प्यार भी करेगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here