जनता द्वारा अपनी मांगो के त्वरित निराकरण करने पर अपने विधायक का सहृदय आभार व्यक्त किया

0
88

 

अग्रसेन चौक मंगलम भवन रायपुर के पास शिवनगर हाँडीपारा गली की विद्युत LT लाइन के 3 नग LT पोल कई वर्षों से काफी जर्जर स्थिति में थे और नीचे से सड़कर झुक गए थे.
किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए माननीय विधायक महोदय श्री विकास उपाध्याय जी के निर्देशानुसार आम जनता की सुरक्षा को संज्ञान में लेते हुए, इनको बदलने के लिए गंज जोन CSEB को व्यक्तिगत लेटर द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए गंज जोन CSEB के सहायक अभियंता विनोद कुमार हिरवानी और जूनियर इंजीनियर सौरभ घोरे द्वारा 3-नग जर्जर विद्युत पोल दिनाँक 02.07.2022 को बदली करवाया गया.. इसके अलावा शिवनगर क्षेत्र में कुछ जगह विद्युत LT लाइन अत्यधिक दूरी पर थी जो कि लोगों के घरों से सटकर झूल रही थी.. यहां पर भी दिनाँक 02.07.2022 को CSEB गंज जोन के AE विनोद कुमार हिरवानी और JE सौरभ घोरे द्वारा सर्वे करके 3 नग नए LT मिड स्पान पोल लगाए गए.. शिवनगर क्षेत्र में CSEB गंज जोन द्वारा कुल 6-नग नए LT लाइन पोल का काम होने से जनता काफी खुश हुई और विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया.
इस मौके रमाकांत शर्मा, रमाकांत शर्मा, हरीश साहू, मोहम्मद सरोश भी CSEB टीम के साथ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here