राहुल गांधी को UK कोर्ट में घसीटने की तैयारी, कम नहीं हो रही राहुल गांधी की मुश्किलें, ललित मोदी ने ब्रिटेन में मुकदमा कराने की दी धमकी…

0
33
  1. नई दिल्ली 30 मार्च 2023: मोदी सरनेम पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटेन की कोर्ट में मामला दर्ज कराने की धमकी दी है. ललित मोदी (59) ने उन्हें भगोड़ा कहने के लिए कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है. उनका कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी मामले में दोषी करार नहीं दिया गया है. सिलसिलेवार ट्वीट में ललित मोदी ने खुद को ‘‘इस दुनिया में सबसे बड़े खेल आयोजन’’ के पीछे की शख्सियत बताते हुए दावा किया कि इससे 100 अरब डॉलर की कमाई हुई है.

ललित ने अपने दादा-दादी की तस्वीरें पोस्ट कर कहा कि उसके परिवार ने गांधी परिवार की तुलना में भारत के लिए अधिक योगदान दिया है. ललित ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं लगभग हर टॉम, डिक और गांधी के सहयोगियों को बार-बार यह कहते हुए देखता हूं कि मैं भगोड़ा हूं. क्यों? कैसे? और मुझे कब इसके लिए दोषी ठहराया गया.’’

ललित ने कहा, ‘‘पप्पू उर्फ राहुल गांधी की तरह नहीं हूं, एक आम नागरिक और ये कह रहा हूं कि ऐसा लगता है कि विपक्षी नेताओं के पास करने के लिए कुछ नहीं है. उनके पास या तो गलत जानकारी है या फिर वे बदले की भावना से बोलते रहते हैं.’’ उसने कहा, ‘‘मैंने राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटेन की अदालत में जाने का फैसला किया है. मुझे विश्वास है कि वह कुछ ठोस सबूत लेकर आएंगे. मैं उन्हें पूरी तरह से बेवकूफ बनते देखने के लिए उत्सुक हूं.’’

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here