CHHATTISGARH NEWS : हेड मास्टर गिरफ्तार: स्कूल की छात्राओं पर हेड मास्टर रखता था गंदी नजर, जिला प्रशासन की जांच के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा

0
29

कांकेर : नक्सल प्रभावित कांकेर जिला में सरकारी स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां स्कूल की छात्राओं पर गंदी नजर रखने और अश्लील बातें करने के मामले में प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है. बताया जा रहा है कि स्कूल की छात्राओं ने इस घटना की शिकायत जिला प्रशासन से की थी. जिस पर जांच के बाद प्रधान पाठक के खिलाफ मिली शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस में एफ आई आर दर्ज कराया गया था.

सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ गंदी हरकत का यह पूरा मामला कांकेर जिला के कच्ची थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक भैसा कन्हार माध्यमिक शाला में मन बहाल सिंह कुंजाम हेड मास्टर के पद पर पदस्थ थे. पिछले दिनों स्कूल की छात्राओं ने हेड मास्टर के खिलाफ जिला प्रशासन में गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी. छात्राओं ने शिकायत में बताया था कि हेड मास्टर उनके साथ अश्लील बात करने के साथ ही छात्राओं पर गंदी नजर रखते है. छात्राओं की इस शिकायत पर कलेक्टर ने जांच का आदेश दिया था. जांच में स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ मिली शिकायत सही पाए जाने पर इस मामले में पुलिस में फिर दर्ज किया गया. पीड़ित छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है. कच्ची थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार हेड मास्टर को आज न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here