धारदार चाकु के साथ आरोपी विक्की सोनी गिरफ्तार

0
24

रायपुर पुलिस– इस प्रकार है कि दिनांक 07.04.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति कवर्धा बाड़ा के पास, कटोरा तालाब में धारदार गुप्तीनुमा चाकु लेकर लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहूंचकर उपरोक्त व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्की सोनी पिता तेजराम सोनी उम्र 37 साल पता कालीनगर, पंडरी रायपुर का निवासी होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्की सोनी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग धारदार गुप्तीनुमा चाकु बरामद हुआ जिसे जप्त कर आरोपी विक्की सोनी को दिनांक 07.04.2023 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी- विक्की सोनी पिता तेजराम सोनी उम्र 37 साल पता कालीनगर, पंडरी रायपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here