कांग्रेस नेता संदीप तिवारी पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्र.42 अंतर्गत भीम नगर में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की भव्य शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए

0
20

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी आज डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्र.42 अंतर्गत भीम नगर में बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर भीम नगर से निकाली जा रही भव्य शोभा यात्रा में शामिल होकर आयोजन में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की कामना थी कि संवैधानिक संस्थाएं वंचित लोगों के लिए अवसरों का रास्ता खोले और उन्हें लोकतंत्र में हिस्सेदार बनाए। राष्ट्रीय एकता के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। जब भी बाबा साहब की बात आती है तो आरक्षण को लेकर चर्चा होती है। जबकि डॉ. आंबेडकर की सोच आरक्षण के मक़सद को लेकर यह था कि वंचित जातियों को महसूस हो कि देश में मौजूद अवसरों में उनका भी हिस्सा है और देश चलाने में उनका भी योगदान है। कांग्रेस नेता संदीप तिवारी के साथ प्रवीण सहारे, निशांत सिंघाड़े, संदीप बंसोड़, रवि बोरकर, गौतम उईके, विमला जाउलकर, वैशाली रंगदारी, राजश्री बोरकर, अरूणा सहारे, कल्याण साहू, डोमेश शर्मा सहित काफी संख्या में आमजनों ने सम्मिलित होकर इस शोभा यात्रा को भव्य बनाने में अपना योगदान दिया।

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here