RAIPUR: राजधानी में 2 दिवसीय नाइट बाज़ार, प्रदेशभर से पहुँचेगे डिज़ाइनर,रहेंगे होम डेकॉर,ज्वेलरी,कॉस्मेटिक सहित स्वादिष्ट व्यंजन

0
20

 

रायपुर। राजधनी रायपुर में 15 व 16 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न जिलों से फैशन डिज़ाइनर 2 दिवसीय नाइट बाजार के आयोजन में हिस्सा लेने पहुँच रहे है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजनकर्ताओं ने बताया कि शो का उदघाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा, कांसेप्ट फ़ॉर यु इवेंट्स इंडिया के बैनर तले राजधानी रायपुर के शंकर नगर अशोका रतन स्थित गरबा ग्राउंड में आयोजित इस 2 दिवसीय नाइट बाजार शो में होम डेकोर, ज्वैलरी, बुटीक, स्वादिष्ट व्यंजन, गेम्स सहित शॉपिंग के लिए अनेक वैरायटी उपलब्ध रहेगी।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक ज्वेलरी,परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकॉर,फूड आदि के स्टॉल आ रहे है जहां स्वादिष्ट व्यंजन भी राजधानीवासियों के लिए उपलब्ध रहेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अप्रैल को दोपहर 3 बजे किया जाएगा जो 16 अप्रैल को रात 11 बजे सम्पन्न होगा जिसमे महिला नेत्री, समाजसेवी महिलाएं सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here