कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की ऐसी दुर्गति के कार्यकर्ता चुनाव में काम करने को तैयार नहीं:संजय श्रीवास्तव

0
42

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही आज कांग्रेस और अपनी प्रदेश सरकार से इतना निराश हो चला है कि अब वह चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस प्रभारी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पुष्टि का हवाला देकर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस से प्रदेश की जनता के साथ-साथ अब कार्यकर्ताओं की निराशा इस बात की तयशुदा गारंटी है कि अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार का सफाया होने जा रहा है।

भाजपा के सरगुजा संभाग प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के खिलाफ आम जनता का आक्रोश सामने आ ही गया है। पर इस चुनावी वर्ष में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपनी प्रदेश सरकार से साफ तौर पर नाराज दिखाई दे रहे हैं। कोरबा में कांग्रेस के सह प्रभारी के समक्ष कार्यकर्ताओं के आक्रोश को इसका एक उदाहरण बताते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जो सरकार अपने ही कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो नहीं देती, उस सरकार का अंत निश्चित होता है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनता पहले ही तैयार बैठी है अब कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते इस भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने और रवानगी से कोई बचा नहीं सकता। पहले सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं ने कोरबा में नाराजगी जताई और फिर बिलासपुर की घटना को भी सामने देखा कि कैसे कांग्रेस के पदाधिकारी अपने सह प्रभारी के सामने लड़ते दिखाई दिए।
————————-

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here