ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाला आरोपी चंदन बाखरेेजा गिरफ्तार

0
26

 

रायपुर पुलिस – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2023 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 19.05.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल विहार जैनम पार्क स्थित नर्सरी में एक व्यक्ति लेपटॉप एवं मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी तथा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सटोरिया को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम चंदन बाखरेजा निवासी टिकरापारा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उसमें आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर सटोरिया चंदन बाखरेजा को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग लैपटॉप, 03 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 18,000/- रूपये जप्त* कर सटोरिया के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 245/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छतीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 धारा 06 एवं 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – चंदन बाखरेजा पिता स्व. हेमंतदास बाखरेजा उम्र 36 साल निवासी कमल विहार सेक्टर 02 थाना टिकरापारा रायपुर।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here