पुलिस के नशा मुक्ति अभियान को मिला लोगो का साथ……

0
22

रायपुर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के अगुआई में रायपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान *हैलो जिंदगी* के तहत विभिन्न थाना छेत्रो में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे है.. इसी क्रम में आज दिनांक 17.7.23 को पुरानी बस्ती थाना छेत्र के छिर्रापारा भाटागांव में काउंसलर डा आलोक शर्मा एवम योगिता शर्मा के द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के विषय में लोगो को जानकारी दी गई, पुलिस अधिकारियों ने नशा एवम अपराध के विषय में चर्चा किया..! डीडी नगर थाना छेत्र के महादेवघाट में *हैलो जिंदगी* के तहत पुलिस ने लोगो को अभियान से जुड़ने के लिए आह्वान किया.. दूसरी तरफ राजेंद्र नगर थाना छेत्र दुर्गानगर में लोगो को टी शर्ट , पांप्लेट्स बाटे गए, टिकरापारा के तरुणबाजार इलाके में कार्यक्रम कर लोगो को अभियान से जोड़ा गया..!
पुलिस के इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है..!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here