थाना गंज क्षेत्रांतर्गत पारस नगर चौक पास गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी को

0
33

रायपुर पुलिस – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 17.07.23 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत पारस नगर चौक पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा कही जाने के फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनटि तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप सेन निवासी रीवा (म.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी प्रदीप सेन द्वारा गांजा को कोण्डागांव से लाकर रीवा मध्यप्रदेश हेतु ले जाना बताया गया। जिस पर आरोपी प्रदीप सेन को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 05 किलो 800 ग्राम गांजा कीमती लगभग 58,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 243/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – प्रदीप सेन पिता रामभगत सेन उम्र 28 साल निवासी तिलखन पोस्ट बदरांव थाना बैकुण्ठपुर जिला रीवा म.प्र.।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here