प्रवीण खण्डेलवाल जी को केंद्र सरकार द्वारा बोर्ड ऑफ़ ट्रेड के सदस्य बनाये जाने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया

0
48

 

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मंगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने व्यापार विकास और संवर्धन परिषद का विलय करके एक बोर्ड ऑफ़ ट्रेड का गठन किया जिसमें कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल को सदस्य मनोनीत किया है। समिति में देश के अन्य प्रमुख 28 को भी सदस्य के रूप में नामित किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बोर्ड के सदस्यों के मनोनयन की घोषणा अधिसूचना जारी कर दी है।

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बोर्ड ऑफ़ ट्रेड का गठन देश के घरेलू एवं वैश्विक व्यापार में बेहतर विकास की संभावनाएं तलाशने में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री पारवानी एवं दोशी ने यह भी कहा की बोर्ड देश में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल लाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा। बोर्ड कई अन्य मुख्य मुद्दों के अलावा आयात और निर्यात के लिए मौजूदा संस्थागत ढांचे की जांच करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए व्यापार बुनियादी ढांचे के विकास में भी सहायता करेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here