निगम जोन 4 की टीम ने बैरन बाजार फव्वारा चौक के पास लगभग 800 वर्गफीट शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करवाया

0
33

 रायपुर-नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम के साथ मिलकर निगम जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के तहत बैरन बाजार फव्वारा चौक के पास लगभग 800 वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर लगाये गये अवैध पान ठेला को थ्री डी मशीन की सहायता से हटाकर शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने की कार्यवाही अभियान चलाकर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री लोकेश चंद्रवंशी, सहायक अभियन्ता श्री दीपक देवांगन सहित अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में की गयी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here