समाजवादी पार्टी के जनक मुलायल सिंह यादव की जयंती पर रायपुर ग्रामीण के प्रत्याशी बृजेश चौरसिया ने माल्यार्पण अर्पित कर किया उन्हें याद

0
116

रायपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, माटी पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रायपुर के उरला स्थित कार्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के चिंतक श्याम सुंदर शर्मा एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी बृजेश चौरसिया ने उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित में कार्यों को याद करते हुए, माल्यार्पण अर्पित किया ।

इस कार्यक्रम में सपा यूथ के अध्यक्ष कैफ मंजूर, पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर सिंह, जिला सचिव राधेश्याम गोड, जिला सचिव अमरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, दुर्गेश सिंह, डॉ. आरसी चंदेल, फूल सिंह पाल, परदेशी बर्नवाल, अफजल भाई, नितेश कुशवाहा, दिनेश विशाल सेन एवं क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here