भाजपा मछुआरा प्रकोष्ट की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

0
68

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित हुए। मछुआरा प्रकोष्ठ की कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कठोर परिश्रम किए हैं जिसके फलस्वरुप प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं और आप सभी ने भी अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे प्रधानमंत्री मोदी जी का चुनाव है और इस चुनाव में हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत के लिए आप सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाइए। आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश कार्य समिति में आए लोगों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी आप सभी को दी गई है उन जिम्मेदारियां को पूरा करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति से जोड़े।

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद ने प्रकोष्ठ की कार्य समिति बैठक में आगामी कार्य योजना पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ को दी गई है उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मिलकर काम करने एवं भाजपा की आगामी कार्य योजना को बूथ तक ले जाने का आग्रह किया । भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगातार परिश्रम कर रहे हैं इसके लिए आप सभी को साधुवाद। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है लोगों तक पहुंच कर हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता को मिले इसके लिए भी हमें जन जन तक पहुंचना है। इस दौरान बैठक में बसंत तारक, रामकृष्ण धीवर, रूपकुमारी चौधरी, कुबेर सपहा, धनीराम धीवर, डॉ. लखन धीवर, शिव धरमगुड़े, आनंद निषाद, प्रेमलता निषाद, प्रभा निषाद, नेतराम निषाद, अजीत, प्रदीप एवं सभी जिलों के जिला संयोजक एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here