Congress breaking …..कांग्रेस को लगा अब तक सबसे बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने थामा सत्ताधारी पार्टी का हाथ

0
126

 

पूर्व कांग्रेस विधायक अंशुमन मोहंती ने हाल ही में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए हैं। वे पहले कांग्रेस की केंद्रपाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष रह चुके थे, लेकिन दो दिन पहले उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया था। मोहंती ने शुक्रवार को बीजद मुख्यालय में संगठन सचिव प्रणब प्रकाश दास सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपने कई समर्थकों के साथ बीजद में शामिल हो गए।

बाद में, मोहंती ने नवीन पटनायक के आवास ‘नवीन निवास’ पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मोहंती ने 2014 से 2019 तक राजनगर से विधायक के रूप में कार्य किया था, हालांकि 2019 विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजद के ध्रुब साहू से हार का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here