Ujjain Baba Mahakal , उज्जैन : रंग पंचमी पर बाबा महाकाल को केसरयुक्त रंग का जल अर्पित रंग-गुलाल लगाना प्रतिबंधित

0
116

 

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भक्तों ने बाबा महाकाल को भक्तिभाव से एक लोटा केसरयुक्त रंग का जल अर्पित किया, जिससे रंगपंचमी का त्यौहार प्रतीकात्मक रूप से मनाया गया।

भस्म आरती के दौरान प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं का पूरी तरह से पालन किया। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भस्म आरती की व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की गई।

गर्भगृह, नंदी मण्डपम्, गणेश मण्डपम्, कार्तिकेय मण्डपम् और सम्पूर्ण मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल इत्यादि ले जाना, रंग-गुलाल उड़ाया जाना, आपस में रंग-गुलाल लगाना, किसी विशेष उपकरण का उपयोग कर रंग के उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here