CG NEWS : Raid in paan store , पान भंडार में छापेमारी बड़ी मात्रा नकली फेवीक्विक और इंडोनेशिया की सिगरेट बरामद

0
129

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित पान मसाले की दुकान से नकली फेवीक्विक और इंडोनेशिया की सिगरेट की बड़ी मात्रा बरामद की गई है। इस कार्रवाई को रामानुजगंज की पुलिस और मुंबई की आईपी लीगल टीम ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्रवाई के दौरान जायसवाल पान भंडार, चौरसिया पान भंडार सहित अन्य दुकानों पर छापेमारी की गई।

जायसवाल पान भंडार में छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर रखी गई फेवीक्विक और सिगरेट को बरामद किया गया। आईपी लीगल टीम ने बताया कि इंडोनेशिया की लाखों रुपए की सिगरेट और नकली फेवीक्विक को बरामद किया गया है। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा, विदेशी देश की सिगरेट कैसे यहां पहुंची, इसकी जांच भी की जा रही है। इसमें शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here