MLA Purandar Mishra , उत्कल समाज द्वारा उत्कल गौरव मधुसुदन दास की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
104

 

ओड़िया साहित्यकार एवं ओडिया स्वतंत्रता आंदोलन के जनक, उत्कल गौरव मधुसुदन दास जी की जन्म जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के मधुसुदन चौक पर स्थित मधुसुदन दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उत्कल समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक एवं सर्व ओडिया समाज के प्रदेशाध्यक्ष पुरंदर मिश्रा रहे। मधुसुदन दास जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मधुसुदन दास ओडिया आंदोलन के जनक थे इनके प्रयासों से 01 अप्रैल 1936 को स्वतंत्र ओड़िया प्रदेश का गठन हुआ। मधु बाबू ने उत्कल समाज को भाषायी आजादी दिलाई। इसीलिए इन्हे उत्कल गौरव की उपाधि दिया गया है। इसी उपलक्ष्य में मधुसुदन दास जी की जन्म जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं।

इस कार्यक्रम में गुणनिधि मिश्रा, किशोर महानंद, वेणु चौहान, गोपाल बाघ, दुर्योधन पनका, संतोष हियाल, राजू बाघ, नवीन नायक, राजाराम बाघ, बलमत महानंद, कमल हरपाल, महेश बघेल, सत्यानंद तांडी, गौतम तांडी, गंगाधर बघेल, पिंकी निहाल, बिंदीया नाग, सुधिर बाघ सहित अधिक संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here