बड़ी खबर : मतदान से महज 3 दिन पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

0
149

 

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्हालने की चुनौती सामने आ रही है। बड़े नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोह भंग होने के कारण पार्टी को चुनावी समर में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

मतदान से महज 3 दिन पहले कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता यशवंत चंद्रा का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यानिता यशवंत चंद्रा को नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के खेमे से जोड़ा जाता है।

उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का पद डॉक्टर चरण दास महंत के आशीर्वाद से मिला था। लेकिन प्रदेश से कांग्रेस की सत्ता छीन जाने के बाद उनका भी कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। इस समय में उनका पार्टी छोड़ना कोई अचरज का विषय नहीं है।

इसके बावजूद, कांग्रेसियों की पार्टी के विपरीत समय में लगातार खेमा बदलने की घटनाएं राजनीतिक स्वार्थ को परिभाषित कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here