weather update : मौसम अपडेट , अगले पांच दिनों तक प्रदेश में वर्षा और अंधड़ की संभावना

0
119
weather update
weather update

 

छत्तीसगढ़ में बदली बारिश के कारण आज भीषण गर्मी से राहत मिली है। सभी संभागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई से अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, वर्षा और अंधड़ की संभावना है। वहीं, 13 मई को बदली, बारिश और अंधड़ की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।

विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से असम तक छत्तीसगढ़ होते हुए स्थित है और एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक और ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शनिवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here