आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कालाहांडी और आम्रपाली के प्रत्याशियों का समर्थन किया

0
61

 

रायपुर : आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवाजीराव मोघे जी ने कालाहांडी लोकसभा और आम्रपाली विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों का समर्थन किया। उन्होंने चुनाव प्रचार थमने से पहले एक आम सभा को संबोधित किया और मतदाताओं से पंजा छाप में वोट देने की अपील की।

उन्होंने कालाहांडी लोकसभा की प्रत्याशी द्रोपती मांझी और आम्रपाली विधानसभा की प्रत्याशी लक्ष्मी रावत को जीतने के लिए मतदाताओं से अपील की।

इस कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक जनक धुर्वे, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह, महाराष्ट्र के सीनियर नेता संजय रावत, यूथ कांग्रेस के गरियाबंद जिला अध्यक्ष अमित मिरी और अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here