बड़ी खबर : HDFC बैंक में खाताधारकों के करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला

0
121

 

धमतरी जिले के कुरूद स्थित HDFC बैंक में खाताधारकों के करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। बैंक के मैनेजर श्रीकांत टिनेटी और उसके सहयोगी तजेंद्र साहू ने खाताधारकों के खातों से फर्जी तरीके से पैसा आहरण किया। इस मामले में कुरूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बैंक के मैनेजर और उसके सहयोगी ने बचत खाता, क्रेडिट कार्ड ऋण पुस्तिका एवं अन्य माध्यमों से अलग-अलग तरह के लोन और खातों में जमा पैसे को आहरण करके करोड़ों रुपये की हेराफेरी की।

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि एक करोड़ 84 लाख रुपये के हेराफेरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। अब तक 22 से 23 लोगों की शिकायत पर एक करोड़ 84 लाख रुपये की हेराफेरी का अपराध दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here