केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी, माधवी राजे सिंधिया का निधन

0
96

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी, माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थीं और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उन्होंने 15 मई, बुधवार को सुबह 9:28 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिन से ‘वेंटिलेटर’ पर थीं और उनका पिछले तीन महीने से एम्स में इलाज चल रहा था। उनकी मृत्यु निमोनिया और सेप्सिस के कारण हुई।

माधवी राजे नेपाल के राजघराने से थीं और समाजसेवा के काम में बहुत सक्रिय रही थीं। उन्होंने 24 धर्मार्थ ट्रस्टों की अध्यक्षता की और सिंधियास कन्या विद्यालय के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अध्यक्ष भी थीं।

उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here