
मध्यप्रदेश\ इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मुंहबोले भाई के दोस्त ने UPSC की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।


दरअसल, इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से उसके मुंहबोले भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। बताया गया है कि वह पीड़िता को किसी बहाने से अपने फ्लैट पर ले गया और वहां जबरन रेप किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। बदनामी का डर दिखाकर उसने पीड़िता को चुप रहने के लिए मजबूर किया।
इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है और समाज में सुरक्षा के मुद्दे को एक बार फिर से उजागर किया है।





