BREAKING बलौदाबाजार : प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय को किया आग के हवाले

0
128

बलौदाबाजार से बड़ी खबर आ रही है कि सतनामी समाज के प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टरेट में आग लगा दी है। इस भीषण आगजनी के बीच कई कर्मचारी भी अंदर फंसे हुए हैं। दरअसल, विभाग में तोड़फोड़ के बाद सतनामी समाज के प्रदर्शनकारियों ने आज कलेक्टर कार्यालय के घेराव की कोशिश की थी।

BREAKING बलौदाबाजार

पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की सुरक्षा भेदकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गए। कलेक्टर कार्यालय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर सहित खड़ी गाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 3-4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं और कलेक्टर कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कलेक्टर कार्यालय के पीछे के रास्ते से कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उग्र प्रदर्शन की सूचना के बावजूद पर्याप्त पुलिस बल नहीं लगाया गया था।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अब अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here